Highlights

इंदौर

महिला से दुष्कर्म की कोशिश

  • 02 Jun 2022

इंदौर। महिला के साथ आरोपियों ने बलात्कार का प्रयास किया। इरादे में सफल नहीं हो सका, तो आरोपी अपने साथी के साथ दोबारा लौटा और महिला के परिवार पर हमला कर दिया।
लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि मामले में महिला की शिकायत पर सोहन, लखन, कुलदीप, कुलजीत, विनोद के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने सोहन और लखन कल उसके घर में घुस आए थे। महिला को अकेला पाकर बलात्कार का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। उसने ह्मित नहीं हारी और आरोपियों से लड़ती रही, शोर मचाती रही। इस पर आरोपी डर के कारण वहां से भाग गए। उसके पति और सास वापस लौटे तो उसने इस बारे में बताया। घटना के कुछ समय बाद आरोपी अपने साथी के साथ वापस लौटा और पति और सास को पीटना शुरू कर दिया। वह घर से बाहर आई और मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस को भी खबर कर दी। इस पर आरोपी उसे धमकाने लगे कि पुलिस में रिपोर्ट की तो पूरे परिवार को जान से मार देगा। उसने फोन किया तो आरोपी वहां से भाग गए।