Highlights

इंदौर

महिला से दुष्कर्म, पति को जान से मारने की धमकी दी

  • 18 Oct 2022

इंदौर। शिप्रा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला जिसे अपना राखी भाई मानती थी उसी भाई ने उसकी इज्जत पर हाथ डाला। बहाने से उसे बुलाया और दुष्कर्म किया। साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय पीडि़ता की शिकायत पर अर्जुन निवासी गंगाघाटी मांगलिया पर केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने बताया कि वह थाना क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करने जाती है। अर्जुन भी वहीं पर काम करता है। वह उसे अपने राखी भाई मानती है। कभी शक नहीं हुआ कि वह उस पर बुरी नियत रखता है। गत दिनों अर्जुन ने फैक्ट्री में ही साथ मे  फोटो खींचने के लिये बुलाया एंव जबरन पकड़कर मशीन के पीछे ले जाकर डरा धमकाकर उसकी अस्मत लूट ली। साथ ही धमकाया कि इस बारे में किसी को भी बताया तो उसके पति को जान से मार देगा। पहले तो डर के कारण पीडि़ता चुप नहीं, लेकिन जब अर्जुन फिर से वही हरकत का कहने लगा तो परिजनों को सारी बात बताकर उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। मामले में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।