Highlights

इंदौर

महिला से लाखों के गहने हड़पने वाला पकड़ाया

  • 08 Sep 2022

इंदौर। एक महिला से दोस्ती कर उसे धोखा देते हुए लाखों रुपए के गहने हड़पने के मामले में पुलिस ने छह महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी राहुल पिता सुरेशचंद्र ने यह गहने गेम्बलिंग के शौक में उड़ा दिए। गोल्ड का कुछ हिस्सा बेचा भी है।
लसूडिय़ा पुलिस के मुताबिक महालक्ष्मी नगर में रहने वाले परिवार ने बताया था कि पत्नी से दोस्ती कर बडऩगर (उज्जैन) के राहुल ने लाखों रुपये कीमत के गहने ठग लिए। राहुल करीब छह महीने से पुलिस को छका रहा था। टीम को जानकारी लगी कि वीणा नगर इंदौर स्थित वह अपने घर पर आया हुआ है। वहां से गिरफ्तार किया है। अक्टूबर 2019 में एक गरबा इवेंट के माध्यम से आरोपी राहुल ने महिला का नंबर निकाल लिया। एक महीने बाद राहुल ने इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी ओर वॉट्सऐप का नंबर ले लिया। फिर दोस्ती होने पर 10, 20 हजार रुपए एक-दो मांगे और वापस भी कर दिए। 2020 में लॉकडाउन लगने के दौरान राहुल ने बहाना बनाकर झांसे में लिया और उससे डेढ़ किलो सोना और एक किलो के लगभग चांदी के साथ एक लाख रुपये नगद ले लिए। बताया जाता है कि 2021 में आरोपी राहुल ने जूलरी वापस करने के लिए पीडि़ता को भरोसा दिलाया था। नवंबर 2021 में जब पति ने महिला से पूजा के लिए जेवर मांगे तो पता चला कि उसने पूरे जेवर एक लड़के को दे दिए हैं। और वह भाग चुका है। इसके बाद राहुल अपना मोबाइल बंद कर लिया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को करीब छह माह बाद धरदबोचा। अब उससे कड़ी पूछताछ की जा रही है।