हाइवे पर रांपी लगाकर कार पंक्चर कर रोका, फिर जेवर लूट ले गए
इंदौर। महू के बडग़ोंदा थाना क्षेत्र में बदमाशों ने कार सवार लोगों को लूट लिया। आरोपियों ने सडक़ पर रांपी लगाकर पहले गाड़ी पंक्चर की। इसके बाद महिला, उसके भाई से सोने की चेन, अंगूठी और कान के झुमके लूट ले गए। वारदात मंगलवार रात आगरा-मुंबई फोरलेन पर पंजरिया फाटे के पास हुई।
पुलिस के अनुसार कार सवार महिला, उसके भाई और ड्राइवर के साथ खलघाट से इंदौर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पंजरिया फाटे के पहले बीच रोड पर बदमाशों द्वारा रापी अड़ा दी गई थी। इस दौरान कार पंचर हो गई, तभी मौके पर तीन से चार बदमाश आ गए। महिला के गले से सोने की चेन खींच ली। महिला ने खुद ही हाथ में पहनी अंगूठी और कान के झुमके उतार कर आरोपियों को दे दिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।
जानकारी लगते ही बडगोंदा थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बडग़ोंदा थाना प्रभारी लोकेंद्र हिहोर ने बताया कि फोर लेन के आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इंदौर
महिला से सोने की चेन समेत जेवर लूटे
- 10 Oct 2024