Highlights

इंदौर

महावीर नगर से तिलकनगर निगम बनाएगा लिंक रोड़

  • 24 Sep 2022

इंदौर। विधायक, निगम आयुक्त तथा निगम अधिकारियों ने शुक्रवार को झोन क्रमांक 10 और 11 के अंतर्गत आने वाले वार्डों का निरीक्षण किया। वार्ड क्रमांक 49 संदीप नगर एवं विनोवा नगर की खदान को भरकर वहां हॉकर झोन बनाने के निर्देश निगम आयुक्त ने अधिकारियों को दिए। वहीं तिलकनगर शमशान घाट पर भी श्रध्दांजलि हॉल और सड़क मरम्मत के लिए निर्देश जारी किए। निगम आयुक्त ने इस दौरान कहा कि महावीर नगर पानी की टंकी से तिलकनगर तक लिंक रोड़ का निर्माण होगा जिसके लिए जल्द प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। वार्ड में एक खेल मैदान बनाने की योजना पर भी काम जल्द शुरु होगा।
शहर में लगातार विकास कार्यों को लेकर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल निरीक्षण कर रही है। पुराने कार्यों को समय पर पूरा करने के साथ ही चुनाव के बाद कई नए विकास कार्य शुरु किए जा रहे हैं। विधायकों के अलावा एमआईसी सदस्य व पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जनता की सुविधा के लिए नए कार्यों की मंजूरी संबंधी पत्र निगम में लगा रखे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को विधानसभा 5 के कई वार्डों में विधायक महेंद्र हार्डिया, एमआईसी सदस्य राजेश उदावत ने निगम आयुक्त के साथ दौरा किया। इस दौरान कहा गया कि वार्ड 49 में अलग-अलग कॉलोनियों में नए विकास कार्यों को लेकर अधिकारी काम करें इसी को लेकर निर्देश जारी किए गए।