महंगे राक्षस का पुतला बनाकर किया महंगाई का विरोध
इंदौर। कांग्रेस द्वारा महंगाई को लेकर देशभर में जगह-जगह पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं महंगे राक्षक का पुतला जलाया। इस दौरान घरेलू गैस की टंकी के कटाउट के साथ केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ लिखे नारों की तख्तियां लेकर युवा कांग्रेसी प्रदर्शन में पहुंचे।
नेताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की आर्थिक कमर तोड़कर रख दी है। घरेलू गैस की टंकी से लेकर खाद्य सामग्री के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके साथ ही अब पैङ्क्षकग में मिलने वाली खाने-पीने की वस्तुओं पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगा दिया गया है। पेट्रोल-डीजल और दवाई के दाम घट नहीं रहे हैं। आम आदमी की हर जरूरत का सामान महंगा होता जा रहा है। लोगों का घर चलाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन न तो केंद्र सरकार बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगा पा रही और न ही राज्य की सरकार कुछ कर रही है। हर वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। बढ़ती मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन करने आज सुबह 10 बजे इंदौर जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और नेता सहित कार्यकर्ता पालदा तेजाजी चौक पर इक_ा हुए। जिला अध्यक्ष दौलत पटेल के नेतृत्व में जहां महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया गया, वहीं मंहगे राक्षक का पुतला भी जलाया गया। लस ने पुतले को छीनने की कोशिश की पर सफल नहीं हो पाई। इस दौरान धर्मेंद्र धाकड़, बंटी पटेल, सोनू मालवीय, आशिक पटेल और बिट्टू पारगी आदि मौजूद थे।
इंदौर
युवक कांग्रेस ने जलाया पुतल
- 08 Aug 2022