इंदौर। शादी समारोह में हुए विवाद के बाद चार आरोपियों ने एक किशोर को रास्ते में घेरकर जमकर पीटा और उसके पेट में चाकू घोंप दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक चाकूबाजी की वारदात एमआईजी क्षेत्र में नेहरू नगर गली नंबर 5 में मस्जिद के पास हुई। घायल का नाम पीयूष पिता विनोद बरूआ (17) निवासी पंचम की फैल है। उसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी रितिक उर्फ मेंगो,मोहित उर्फ लल्ला, राजेश उर्फ पुल्ली निवासी पंचम की फेल और रितिक उर्फ बाला के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि हमला 20 अप्रैल की रात को हुआ। आरोपियों से उसका विवाद 18 अप्रैल को एक शादी समारोह में हो गया था। उसी बात को लेकर चारों आरोपियों ने उसे नेहरू नगर गली नंबर पांच में घेर लिया और गालियां देकर बोले कि शादी में तू बहुत तेज चल रहा था। आज तुझे बताते हैं। मैंने गालियां देने से मना किया तो आरोपियों ने हाथ थप्पड़ और लात घूसों से मारना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू से पेट में वार कर दिया। इससे पेट में आई चोट से खून निकलने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
इंदौर
युवक को घेरकर मारा चाकू
- 22 Apr 2024