Highlights

इंदौर

युवक की संदिग्ध में मौत

  • 21 Jul 2022

इंदौर। भील कॉलोनी मूसाखेड़ी में रहने वाले एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जितेंद्र पिता दिनेश (32) को मृत अवस्था में बड़े अस्पताल लाया गया। उसके परिजनों ने बताया कि जितेंद्र बीमार रहता था। कल उसकी हालत बिगड़ी, लेकिन अस्पताल लेकर आते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस अब शव का पीएम कराकर मौत के कारण की जांच कर रही है।

पत्नी की कर दी पिटाई
इंदौर। एक महिला को उसके पति ने पीट दिया। महिला ने आरोपी के साथ में घूमने जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी ने विवाद किया और उसे पीट दिया। राऊ पुलिस ने बताया कि मुस्कान निवासी संजय नगर की शिकायत पर पति देवरकरण के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि पति शराब पीने का आदी है। नशे की हालत में वह अकसर शारारिक तथा मानसिक रूप से प्रताडि़त करता रहता है। कल दोपहर आरोपी घर पर आया और उससे बोला कि कहीं बाहर घूमने चलते हैं। उसने घूमने जाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर आरोपी ने विवाद करना शुरू कर दिया। उसके विरोध करने पर मारपीट कर दी। इससे उसके चेहरे पर चोट आई है।