इंदौर। एक युवक को लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। दरअसल युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहा था। नशे की हालत में लोगों से मारपीट की तो गुस्साए लोगों ने उसे पीट दिया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां पर उसकी मौत हो गई।
महू पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम लक्ष्मणङ्क्षसह (31) निवासी आंबा चंदन है। वह ड्राइवर था। उसने दो शादी कर रखी है। एक पत्नी श्रीराम नगर में है। एसपी भगवतङ्क्षसह ने बताया कि कल रात को वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए आया था। वहां पर शराब पीकर हंगामा करने लगा। रास्ते में आने-जाने वालों के साथ में मारपीट करने लगा। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। गुस्साए लोगों ने उसके साथ में मारपीट कर दी। विवाद की सूचना पर पुलिस का दल वहां पर पहुंचा और घायल हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उनकी पहचान कर रही है।
इंदौर
युवक की हत्या, लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला
- 17 May 2022



