इंदौर। दो युवकों पर दो पक्षों में विवाद के चलते कुछ लोगों ने चाकूओं से हमला कर दिया ओर भाग निकले। घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया, जहां एक ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जिन दो युवकों पर हमला किया गया था, वह आपस में भाई हैं।
बेटमा पुलिस के अनुसार सुरेश ओर उसके भाई गजराज पर विवाद के चलते हमला किया था। दोनों पक्षों में रंजिश की बात सामने आइ्र हे। इसके चलते कल रात दोनों भाई से फिर से आरोपियों ने विवाद किया ओर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। आरोपियों के हमले सुरेश ओर गजराज बुरी तरह घायल हो गए। यह देख बदमाश भाग निकले। लोगों ने ततकाल पुलिस को सूचना ओर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां सुरेश ने दम तोड़ दिया, जबकि गजराज की हालत गंभीर बनी हुइ्र है। उधर,्र मामले में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश में घर सहित अन्य स्थानों पर दबिश भी दी, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। उधर, घटना के बाद पुलिस अधिकारी भी सूचना मिलते ही मोके पर पहुंच गए थे।
गडरियों पर हमला, 2 गंभीर घायल
समीपस्थ महू के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले किशनगंज नाके के पास ग्राउंड पर भेड़ चराने की बात को लेकर कुछ युवकों ने दो गडरियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। घटना में दोनों बुजुर्ग गडरिये गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सिविल अस्पताल भेजा है, यहां से उन्हें डॉक्टरों ने इंदौर रेफर कर दिया।
घटना रविवार दोपहर की है। यहां किशनगंज नाके पर राजस्थान से आए गडरिया ने अपना डेरा लगा रखा था। इस दौरान दो गडरिये बेराराम (50) और रूपाराम ग्राउंड में अपने भेड़ चरा रहे थे। तभी कुछ युवक यहां पर पहुंचे और दोनों से विवाद करने लगे. विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने डंडे और अन्य हथियार से दोनों गडरियों के साथ जमकर मारपीट कर दी।
घटना में दोनों गडरिये गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देकर इंदौर रेफर कर दिया गया। मामले में कोतवाली थाने के एसआई देवेंद्र पाल का कहना है कि भेड़ चराने की बात को लेकर विवाद हुआ था। हमला करने वाले युवकों की तलाश जारी है।
इंदौर
युवक की हत्या, भाई गंभीर, दो पक्षों में विवाद के चलते किया हमला
- 19 Dec 2022