Highlights

इंदौर

युवक ने लगाई फांसी

  • 13 Jul 2022

इंदौर। महू के कोतवाली थाना क्षेत्र में आने वाले सिमरोल ओवर ब्रिज के पास कॉलोनी से आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवक ने अज्ञात कारणों से अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।घटना की जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
दरअसल वैध कॉलोनी में रहने वाले योगेश पिता अशोक पांचाल 35 ने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगा लिया। योगेश के चाचा सुनील पांचाल ने बताया कि घर के सभी लोग नीचे थे। उन्होंने बताया कि काफी देर तक योगेश नीचे नहीं आया तो ऊपर जाकर देखा, तो कमरे का दरवाजा लगा हुआ था। उस समय मैं ड्यूटी पर था, तभी घर के सदस्यों ने पड़ोसियों को बुलवाकर दरवाजा तुड़वा दिया। जब उन्होंने कमरे के अंदर देखा, तो योगेश फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।
कोतवाली थाने के प्रधान आरक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के शव को सिविल अस्पताल लाया गया है। मामला फिलहाल अभी अज्ञात है। अभी पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, साथ ही पूरे मामले की जांच जारी है।