Highlights

इंदौर

युवक ने लगाई फांसी

  • 15 Sep 2022

इंदौर। एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार मृतक सरफराज पिता सईद निवासी चंदन नगर धार रोड़ है। वह रेडीमेड कपडों की दुकान में काम करता था। कल रात वह घर आया और कमरे में चला गया। भोजन करने के लिए जब परिवार वाले उसे ऊपर बुलाने पहुंचे तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इस पर दूसरी चाबी से लॉक खोला तो वह फंदे पर लटका मिला। यह देख परिवार के सदस्य उसे एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि उसका न तो किसी प्रकार का किसी से लेन-देन था, न ही किसी से विवाद था। वहीं घर पर भी सभी से हंस कर ही बात कर रहा था। इसके बाद उसने यह कदम क्यों उठाया, इससे परिवार भी अनजान है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

पत्नी से अप्राकृतिक कृत्य
इंदौर। एक महिला ने पति के खिलाफ अप्राकृतिक कृत्य का केस दर्ज कराया है।पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। कनाडिय़ा पुलिस के अनुसार महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति उसके साथ में गलत हरकत करते आ रहा है। पिछले दिनों उसने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। जब उसने विरोध किया तो पीटा। इतना ही नहीं, इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिन तो आरोपी के डर के कारण वह सहन करती रही। जब प्रताडऩा बढ़ गई तो परिजन को इस बारे में बताया। उसका पति अब उसे छोड़कर उज्जैन चला गया है। परेशान महिला ने इस बारे में कल पुलिस के पास पहुंचकर केस दर्ज कराया।

धक्का देकर ले भागे चेन
इंदौर। एक महिला को धक्क देकर बाइक सवार गले से सोने की चेन झपटकर भाग गए। मल्हारगंज पुलिस ने बताया कि तृप्ति शर्मा निवासी लोधीपुरा की शिकायत पर बाइक सवार दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला पुलिस को बताया कि वह जवाहर मार्ग से पैदल जा रही थी। इसी दौरान आरोपी बाइक से उनके पास आए। वह कुछ समझ पाती इससे पहले ही उन्हें धक्का मारकर गिरा दिया। जब उठी तो गले से सोने की चेन और पेंडेंट नहीं था। बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर चेन झपट ली।

नकदी जेवरात ले भागे चोर
इंदौर। गांधी नगर स्थित हाई लिंक सिटी की हाईटेक सुरक्षा को चोर मात दे रहे। यहां सुरक्षा के लिए बंदूकधारी गार्ड होने के बाद भी चोरी के वारदात हो गई। चंचल श्रीवास ने बताया कि उनके घर पर देर रात सुने मकान में चोरो ने धावा बोला। घर में 3 लॉक होने के बाद भी दरवाजे तोड़ कर चोर चोरी कर निकल गए। सिटी के गेट पर खड़े गार्ड को इसकी भनक तक नहीं लगी। मकान से चोर ने जेवर,नगदी और कपड़े सहित 2 लाख रु से ज्यादा का माल चोरी कर ले गए। चोर घर में बच्चो के गुलक तक भी नही छोड़ गए। अलमारियां में रखे कपड़े तक चोरी कर ले गए। पुलिस थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने गार्ड और लोगों से पूछताछ की।

छात्र को मारा चाकू
इंदौर।  भंवरकुंआ थाना क्षेत्र में एक छात्र को आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी ने बस स्टाप पर हमला कर दिया था। पुलकित माहेश्वरी (19) निवासी इटारसी हाल मुकाम भोलाराम उस्ताद मार्ग की शिकायत पर तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी एबी रोड पर स्थित बस स्टाप पर मिल गए थे वंहा पर आरोपी ने विवाद करना शउरू कर दिया। उसके साथ मारपीट की और चाकू मारकर वंहा से भाग गए।