इंदौर। तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह पुताई का काम करता था। मृतक दो बहनों का इकलौता भाई था और उसने दो साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। बताया जाता है कि उसके पड़ोस में एक की मौत हो गई थी, उनके अंतिम संस्कार के बाद वह घर लौटा और शाम को कमरे में चला गया। बाद में उसे परिवार के लोगों ने फंदे पर लटके देखा।
थाना प्रभारी कमलेश शर्मा के मुताबिक मृतक 25 वर्षीय आकाश पिता रामसागर रेशवाल निवासी पंचम की फेल है, जिसने सोमवार शाम अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि आकाश दोपहर में गमी में गया था। वहां से लौटकर अपने कमरे में गया और फांसी लगा ली। कुछ देर बाद परिवार के लोगों ने उसे फंदे पर लटके देखा। परिवार का कहना है कि वह दो बहनों का इकलौता भाई था। वह पेंटिंग का काम कर गुजारा करता था। दो साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। उसके पिता भी प्लंबर का काम करते हैं। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच और परिजनों के बयान के बाद ही खुदकुशी के कारणों का पता चल सकेगा।
इंदौर
युवक ने लगाई फांसी
- 14 Dec 2022