इंदौर। तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामले की जांच में पुलिस को पता चला कि स्कूल बस का कंडक्टर था। उसने किन कारणों के चलते आत्महत्या की, पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार रालाम मंडल इलाके में रहने वाले चेतनङ्क्षसह चौहान को मृत अवस्था में एमवाय अस्पताल लाया गया। उनके परिजनों ने बताया कि वह निजी स्कूल की बस में कंडक्टर थे। अक्सर घर पर नशे की हालत में आते थे। कल भी नशे में आए इस पर परिवार ने ध्यान नहीं दिया। वे कमरे में गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। परिवारवालों को लगा कि नशा उतरने के बाद वह बाहर आ जाएंगे।
दरवाजा तोड़कर निकाला
जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आए तो दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। इस पर दरवाजा नहीं खुला। इस पर छत पर जाकर अंदर झांका तो वह फंदे से लटके हुए थे। इस पर दरवाजा तोड़कर अंदर से बाहर निकाला। तब तक उनकी सांसें चल रही थीं। इसी के चलते अस्पताल ले गए। वहां पर जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मर्ग कायम आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
इंदौर
युवक ने लगाई फांसी, स्कूल बस का कंडक्टर था मृतक
- 18 Apr 2022