Highlights

इंदौर

युवक ने हाथ की नस काटी

  • 01 Jul 2022

इंदौर। सीआरपी लाइन में रहने वाले एक युवक ने हाथ की नस काट कर जान देने की कोशिश की है। वह शराब पीने का आदी है । उसकी पत्नी बच्चे उसे छोड़कर मायके चले गए। वह अपने माता-पिता से उन्हें लाने की जिद कर रहा था। माता-पिता ने इनकार किया तो उसने जानलेवा कदम उठा लिया। जानकारी के अनुसार युवक का नाम शुभम पिता दिनेश सोलंकी निवासी सीआरपी लाइन थाना संयोगितागंज है। शुभम निजी कंपनी में काम करता है। वह शराब पीने का आदी है। कल शराब पीकर घर आया और जिद करने लगा कि उसकी पत्नी बच्चों को लाया जाए। दरअसल पत्नी बच्चे लगभग 4 महीने पहले चले गए हैं। परेशान शुभम के माता पिता ने उन्हें लाने से इंकार किया तो शुभम ने अपने घर में रखे कटर से खुद का हाथ काट लिया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है।