Highlights

इंदौर

युवक पर चाकू से हमला

  • 16 Jun 2022

इंदौर। एक युवक को बदमाश ने चाकू मारकर घायल कर दिया। मनीष गोयल पिता रामचरण गोयल निवासी न्याय नगर की शिकायत पर खजराना पुलिस ने विशाल उर्फ किंग जाधव के खिलाफ केस दर्ज किया है। मनीष पुलिस को बताया कि कल चित्रा नगर में आरोपी मिल गया था। पुराने विवाद को लेकर आरोपी ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे पीट दिया और फिर धारदार हथियार से वारकर घायल कर दिया।

शातिर वाहन चोर से दो गाडिय़ा जब्त
इंदौर। एक शातिर वाहन चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर दो दोपहिया बरामद की हैं। क्राइम ब्रांच ने आरोपी का महेश राठौर पिता तोलाराम राठौर निवासी बाबाश्री होटल के पास छोटा बांगड़दा बताया है। उसकी निशानदेही पर दो बाइक बरामद की गई है। उसके खिलाफ संयोगितागंज पुलिस ने मामला दर्ज किया हैं।