Highlights

इंदौर

युवक पर चाकू से हमला, एक अन्य घटना में नाबालिग को भी मारा चाकू

  • 08 Sep 2022

इंदौर। एक युवक पर रंजिश के चलते बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। वहीं एक अन्य घटना में नाबालिग को भी बदमाश ने चाकू मार दिया।
पहली घटना में तिलक नगर पुलिस ने बताया कि कुनाल यादव पिता विजय निवासी संविद नगर की शिकायत पर साहिल बौरासी, रूद्र बौरासी, रोहन के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि अपने दोस्त उमेश के साथ में झाकियां देख रहे थे। आरोपी वहां पर आए और उमेश से विवाद करने लगे। आरोपियों से पुराना विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर मारपीट की और चाकू मार दिया। उसके पैर और पसली में चाकू लगा है। उसने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया।
इसी प्रकार एमआइजी थाना क्षेत्र के विकास नगर में आरोपी ने किशोर को चाकू मार दिया। इन्द्रजीत कल्याणे विकास नगर की शिकायत पर पास ही में रहने वाले लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल ने बताया कि गणेश पंडाल में गया था। आरोपी भी वहां पर आया था। सभी ने पंडाल में गाली-गलौज नहीं करने का तय किया था। बातों-बातों में उसके मुंह से अपशब्द निकल गए। वहां पर मौजूद आरोपी ने उसे मारना शुरू कर दिया। उसने विरोध किया तो चाकू मार दिया।