Highlights

इंदौर

युवक पर प्राणघातक हमला, घायल की हालत गंभीर

  • 29 Jun 2022

इंदौर। दो दोस्त के बीच बातचीत के दौरान मजाक चल रहा था। एक युवक को मजाक सहन नहीं हुआ और उसने विवाद शुरू कर दिया। यह विवाद मारपीट तक जा पहुंचा, जिसमें ने एक ने दूसरे पर जानलेवा हमला कर दिया। ईंट लगने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
एमआसईजी थाना क्षेत्र के रूस्तम का बगीचा इलाके में रहने वाले 22 साल के राज पिता दीपक यादव को गंभीर रूप से घायल होने पर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में परिजनों के बयान के आधार पर देवेन्द्र उर्फ छोटू पिता लक्ष्मण उज्जैनी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। घायल राज के पिता दीपक ने पुलिस को बताया कि कल उनका बेटा और आरोपी दोनों ही घर के पास ही मस्ती-मजाक कर रहे थे। राज ने आरोपी देवेन्द्र की पहनी हुई टोपी को मजाक में लकडी से उड़ा दिया। इसी बात से नाराज आरोपी ने विवाद करना शुरू कर दिया। उसके साथ में गाली-गलौज की। इसी बात को लेकर उनके बीच में विवाद बढ़ गया और नौबत मारपीट तक जा पहुंची। उनके बीच में ध?का-मु?की हुई तो राज ने आरोपी को को चमकाने के लिए ईंट उठा कर फेंकी। ईंट आरोपी के पास में जाकर गिरी। इसके बाद आरोपी ने राज को जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। उसे ईंट उठाकर मारी जो कि उसके सिर पर जाकर लगी और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। उन्हें इस बात की जानकारी लगी तो वह भी घटना स्थल पर पहुंचे और बेटे को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर गए। जहां पर उसका अभी इलाज चल रहा है। विवाद की सूचना पर पुलिस का दल भी घटना स्थल पर पहुंच गया था। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।