इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर तीन बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान चाकू लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। बताया जाता है कि रंजिश के चलते हमला किया गया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मामला हरिजन मोहल्ला निहालपुरा मुण्डी का है। यहां रहने वाले सुभाष जाटव ने पुलिस को बताया कि किसी मामले में उसका पहले सुमित लाला उर्फ गोविंद और उसके साथियों से विवाद हो गया था। उक्त विवाद में दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। उसी रंजिश के चलते आरोपियों ने सुभाष को घेर लिया और उसे अनाप शनाप कहने लगे। आरोपियों का विरोध करने पर सभी ने एकमत होकर सुभाष को जमकर पीटा और उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। जाते जाते आरोपियों ने धमकाया कि आगे से हम से विवाद किया तो तुझे हम जान से खत्म कर देंगे।
इंदौर
युवक पर हमला
- 13 Sep 2022