Highlights

इंदौर

युवक पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने चाकू मारा

  • 16 May 2022

इंदौर। एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और भाग निकले। घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है।
पुलिस ने बताया कि रामगोपाल पिता बलराम पटेल निवासी भवानी नगर की शिकायत पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामगोपाल ने बताया कि वह और गोपाल बाइक से जा रहे थे। ई-सेटर सांवेर रोड पर आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और खर्चे के लिए रुपयों की मांग की। रुपए देने से मना किया तो विवाद करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। उन्हें पीटने के बाद आरोपियों ने गोपाल को चाकू मार दिया।  उधर, मल्हारगंज पुलिस ने संजू पिता लीलाधर निवासी जनता कॉलोनी की शिकायत पर दीपिकान्त पंवार निवासी जनता कॉलोनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि कल दोपहर तीन बजे वह प्रकाश यादव की पान दुकान पर खड़ा था तभी दीपिकान्त शराब के नशे में आया और शराबखोरी के लिए 200 रुपए मांगे। फरियादी ने इनकार किया तो आरोपी ने गालियां देते हुए पास में रखी हुई नुकीली चीज से उस पर हमला कर दिया।