इंदौर। परदेशीपुरा और एरोड्रम थाना क्षेत्र में दो आत्महत्या के मामले सामने आए। एक युवक ने जहां फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वहीं युवती ने भी फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गई। दोनों ही मामलों में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
परदेशीपुरा पुलिस ने बताया कि कुलकर्णी का भ_ा में रहने वाले प्रतीक पिता रूपेश कोटिया आत्महत्या कर ली। । उसके परिजनों ने बताया कि प्रतीक जेल रोड पर एक दुकान में काम करता था। आज सुबह दादी ने उसे फंदे पर लटके हुए देखा। इस पर परिवार को बताया। पुलिस को उसका मोबाइल जमीन पर पड़ा मिला। जब उसका लॉक खोला गया तो रात साढ़े तीन बजे तक एक लड़की से चैङ्क्षटग किए जाने की बात सामने आई। जिस तरह से उसका फोन जमीन पर पड़ा था और कानों में ईयर फोन लगे हुए थे, परिजन को आशंका लग रही है कि उसका चैङ्क्षटग के दौरान लड़की से विवाद हुआ। इसके बाद उसने वीडियो कॉल करके उसके सामने फांसी लगाई। फंदा कंसने पर उसके हाथ से मोबाइल छूटकर गिर गया। इसी प्रकार एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जाता है कि उसने जिसके यहां पर फांसी लगाई है, वह उसका प्रेमी है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मृतिका प्रीति मिश्रा है, जिसने कल रात एरोड्रम थाना क्षेत्र में रहने वाले सुनील शर्मा के यहां पर आत्महत्या कर ली। आज सुबह घटना का पता चला। बताया जाता है कि सुनील प्रीति का प्रेमी है, जो एसएफ में पदस्थ है। कल रात में युवती यहां पर आई थी और दोनों के बीच शादी करने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवती ने जान दे दी। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
इंदौर
युवक -युवती ने की खुदकुशी
- 10 Jun 2022