इंदौर। एक युवक को एक्सीडेंट का बहाना बनाकर बदमाशों ने उसके पास से हजारों रुपए नकदी लूट लिए। वहीं एक महिला के गले से सोने की चेन छिनकर भाग निकले। दोनों ही मामलों में पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
पहली वारदात राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के पानी की टंकी के सामने रेत मंडी का है। सुन्दर पिता दामोदर गाडेकर निवासी पाटनीपुरा ने बताया कि वह गाड़ी पर हेल्परी करता है। कल वह ड्राइवर के साथ सिलिकॉन सिटी माल देने गया था। लौटते समय रेती मंडी के आगे बाइक सवार बदमाशों ने रोका और गाड़ी से बाहर निकाला। तीनों कहने लगे कि तु्हारी गाड़ी से उछले पत्थर से एक युवक को चोट आई है। ऐसा कहते हुए दो बदमाश विवाद कर रहे थे। तीसरा फोन पर किसी को बोल रहा था कि अभी इन्हें लाता हूं। इसी बीच बदमाश कहने लगा ये दोनों तो नशेड़ी हैं। इनकी जेब चेक करो गांजा या अफीम तो मिलेगा ही। इस दौरान बदमाशों ने जबर्दस्ती कर फरियादी की जेब से कलेक्शन के 11 हजार रुपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गए।
इसी प्रकार राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में ही एक बार फिर चेन छीनने की घटना सामने आई है। बदमाशों ने सब्जी खरीद कर घर जा रही महिला को अपना शिकार बनाया और धक्का देकर चेन छीनकर भाग निकले। पुलिस के अनुसार घटना स्कीम-108 में हुई। फरियादी चांदनी पति महेन्द्र मोरयानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो दिन पूर्व वह सब्जी लेने चोइथराम मंडी गई थीं। घर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें ध?का दिया और झपट्टा मार चेन ले भागे। इसे महिला घबरा गई और शोर मचाते हुए हाथ की सब्जी लुटेरों पर फेंकी। इस दौरान रहवासी भी बाहर आए, लेकिन तब तक बदमाश वहां से भाग निकले। महिला ने घटना की जानकारी पति सहित पुलिस को दी। देर रात पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
इंदौर
युवक से नकदी और महिला से चेन लूटी
- 29 Jul 2022