Highlights

इंदौर

युवक से मारपीट

  • 19 Jul 2022

इंदौर। महू में सांप को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद आरोपियों ने एक युवक को पीट दिया। बताया जाता है कि सांप को भगाने की बात को लेकर विरोध किया था। इस पर आरोपियों ने उसे पीट दिया। धीरज पिता शिवलाल गोठवाल (42) निवासी भागीरथ कॉलोनी की शिकायत पर अति उर्फ आदित्य और आदर्श के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पड़ोस के मकान के बाहर सांप निकला था। दोनों आरोपी दूसरों के साथ मिलकर सांप को उनके घर की तरफ भगा रहे थे। इस पर मेरी पत्नी सीमा नें उन्हें जाकर कहा कि तुम लोग सांप को इधर क्यों भगा रहे हो। सांप हमारे घर में घुस जाएगा। इतना कहने पर यह दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। उ्न्होंने शोर सुना तो बाहर आए। आरोपियों को विवाद करने से रोका। इसी बात को लेकर गाली- गलौज की और उसे पीट दिया।

महिला को दंपति ने पीटा
इंदौर । बिचोली मर्दाना इलाके में एक मोहल्ले में रहने वाले दंपति ने वहीं रहने वाली महिला के साथ मारपीट की। दरअसल सार्वजनिक बोरिंग खराब हो गया था। उसे ठीक करवाने के लिए फरियादी महिला सभी से पैसा इक_ा कर रही था। कनाडिया थाने में फरियादी वैशाली धारेकर निवासी ओम साईं विहार फेस 2 की शिकायत पर आरोपी सुदामा सिंह ठाकुर और उसकी पत्नी रचना ठाकुर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। वैशाली ने पुलिस को बताया कि मोहल्ले में बोरिंग खराब हो गया था। उसे सुधरवाने के लिए पैसों की जरूरत थी। सभी लोगों ने सहमति जताकर चंदा देना शुरू किया था। वैशाली आरोपी सुदामा और उसकी पत्नी रचना से पैसे लेने पहुंचे तो उन्होंने अपशब्द कहते हुए उसे पीट दिया।