Highlights

इंदौर

युवकव ने फांसी लगाकर दी जान, मां घर पहुंची तो फंदे पर मिला बेटा

  • 20 Jul 2022

इंदौर। एक युवक अपने घर पर मां के साथ था। इस दौरान मां को मौसी का कॉल आया और वह मिलने चली गई। जब वह वापस लौटी तो घर का दरवाजा बंद था। आसपास के लोगों की मदद से खुलवाया तो अंदर बेटा फंदे पर लटका मिला। युवक ने किन कारणों के चलते खुदकुशी की, पुलिस इसकी जांच कर रही है।
घटना परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की है। 30 वर्षीय हेमंत पिता करन निवासी परदेशीपुरा को कल इलाज के लिए बड़े अस्पताल लाया गया, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसके परिजनों ने बताया कि कल मां से बोला कि बरसात हो रही है उसके लिए भजिए बना दे। मां ने खाना बनाकर रखा और मौसी का फोन आने पर घर से चली गई। हेमंत कपड़े धोने की बात कहकर घर पर ही रुक गया था। मां के जाने के बाद उसने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। जब वह आई तो कमरा बंद था। आसपास के लोगों की मदद से दरावाजा खोला तो वह फंदे पर लटका हुआ था। अभी उसकी आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। मामले में पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। परिजनों के बयान और जांच के बाद ही खुदकुशी के कारणों का पता चल सकेगा।