Highlights

इंदौर

युवती को मिलने बुलाया, किया दुष्कर्म

  • 26 Sep 2022

इंदौर। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवक और युवती मिलने लगे। एक दिन युवक से मिलने के लिए युवती होटल में गई थी, जहां युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लसूडिय़ा पुलिस ने बलात्कार का केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार विशाल झाला निवासी उज्जैन के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज किया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के माध्यम से विशाल से दोस्ती हुई थी। कुछ दिनों बाद फोन पर बातचीत होने लगी। उसके साथ में वह घूमने के लिए भी जाती थी। उसने तबियत खराब होने की बात कही थी। इस पर उससे मिलने के लिए होटल पर गई थी। वहां पर उसे धमकाकर उसके साथ में बलात्कार किया। उसके विरोध करने पर मारपीट कर वहां से भगा दिया। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

पति के कारण दी थी महिला ने जान
इंदौर। एक महिला की खुदकुशी के मामले में पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। एमआईजी पुलिस के अनुसार गत दिनों नेहा वर्मा पाटनीपुरा को इलाज के लिए एमवायएच लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जांच में पता चला है कि उसने नितेश से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद कुछ समय तक तो ठीक चला, लेकिन इसके बाद आरोपी आए दिन नशा करके घर पर आने लगा। जब नेहा ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने मारपीट करना शुरू कर दिया। दो बच्चे होने के बाद भी आरोपी नहीं बदला। आए दिन की मारपीट से परेशान होकर महिला ने फांसी लगा ली।

युवती से छेड़छाड़
इंदौर। एक युवती के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर दी। मामले में खुड़ैल थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी की किराना दुकान के सामने उसने रोक लिया था। उसे रोकने के बाद आरोपी ने छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी विवाद करने लगा। उसकी मां भी वहां पर आ गई। उसने भी अपने बेटे का साथ दिया और दोनों ने मिलकर उसके साथ में मारपीट कर दी।