Highlights

इंदौर

युवती ने मचाया उत्पात, किराया मांगा तो रिक्शा चालक को किया घायल

  • 22 Jul 2022

इंदौर। गौरी नगर में एक युवती ने उत्पात मचाते हुए ऑटो रिक्शा ड्राइवर पर हमला कर दिया। घायल ने युवती से ऑटो का किराया मांगा था। इसी बात पर विवाद हुआ और आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।
हीरानगर पुलिस ने बताया कि सतीश पिता शेर ङ्क्षसह जाट (47) निवासी न्यू खातीपुरा की शिकायत पर नैना के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि नैना उनकी ऑटो में बैठकर आई थी। कालका माता मंदिर के पास में उतरी तो उसने ऑटो के किराए के 20 रुपए मांगे। इसी बात को लेकर आरोपी ने विवाद करना शुरू कर दिया। उसके साथ में गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर धारदार हथियार से उसके गले पर वार कर दिया। उसे खून निकलने लगा तो आरोपी ने धमकाया कि दोबारा उससे किराया मांगा तो जान से मार देगी। उधर, जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में एक युवक को आरोपी ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आदित्य बैस पिता देवेन्द्र ङ्क्षसह (21) निवासी सोमनाथ की जूनी चाल की शिकायत पर कृष्णा के खिलाफ केस दर्ज किया है। कल निजी अस्पताल के पास उसका आरोपी से विवाद हो गया था। इस पर आरोपी ने मारपीट की और चाकू मारकर भाग गया।