आगरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 अन्य घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मथुरा जिले के सुरीर कोतवाली इलाके में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह बस में सवार युवकों ने लघुशंका के लिए बस रुकवाई और उतरकर सड़क किनारे लघुशंका कर रहे थे, इसी दौरान युवकों को तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी।
शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे नोएडा से आगरा की ओर जा रही बस में सवार यात्रियों को लघुशंका लगी तो बस को सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 88 के मध्य चालक ने रोक लिया।
बस रुकने के बाद जैसे ही लघुशंका करने के लिए यात्री उतरे, तभी नोएडा की ओर से तेज रफ्तार आ रहे कंटेनर ने यात्रियों को रौंद दिया। जिससे छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
साभार अमर उजाला
देश / विदेश
यमुना एक्सप्रेस-वे पर काल बनकर आया कंटेनर: बस से उतरकर सड़क किनारे खड़े 6 यात्रियों को रौंदा, मौत
- 07 Feb 2026



