Highlights

इंदौर

रोकेंगे सड़क हादसे

  • 05 Dec 2022

बायपास पर कट पाइंट होंगे बंद, ड्रेनेज नालियों को बंद करेगी पुलिस
इंदौर। सड़क हादसों के मद्देनजर पुलिस पहली बार एक्शन मोड में नजर आई। नगर निगम, एनएचएआइ, आरटीओ के साथ सुरक्षा आडिट किया। हादसों को रोकने के लिए दौरा किया। उन जगहों को देखा जहां सबसे ज्यादा एक्सीडेंट होते है। तय किया कि बायपास पर हादसे रोकने के लिए सभी कट पाइंट बंद कर दिए जाएंगे। ड्रेनेज की खुली नालियों को बंद करवा देंगे।
डीसीपी (ट्रैफिक) महेशचंद जैन के मुताबिक सबसे ज्यादा हादसे बायपास पर ही होते है। हर महीने 150 हादसों में 10 से ज्यादा मौतें होती है, इसलिए राऊ बायपास से कनाडिय़ा बायपास तक दौरा किया। इस दौरान कुछ खामियां भी पाई है।
इन बिंदुओं पर बनी अफसरों की सहमति
- ब्रिज के समानांतर पानी निकासी के लिए बनाए गए ड्रेनेज से सड़क हादसे हो रहे है। यहां पाइड डालकर ऊपर से बंद करने की आवश्यकता है। या फिर सड़क के बायें तरफ से पानी निकासी व्यवस्था करना चाहिए।
बायपास पर जगह-जगह कट पाइंट बनाकर वाहन चालक हाईवे क्रास करते है। इससे भी हादसे बढ़ रहे है। कट पाइंट वाले स्थानों पर 10 फीट लंबी प्रीकास्ट लगाना चाहिए।
- नवीन माल पर जाने के लिए दो पहिया वाहन चालक जगह-जगह से आवागमन कर रहे है। इससे भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
- अंडरब्रिज के आसापस बने स्पीड ब्रेकर खत्म करना आवश्यक है।
- अंडर बायपास, सर्विस रोड़ पर पर्याप्त रोशनी की आवश्यकता है।
 कनाडिय़ा के पहले बिचौली हप्सी की तरफ आने वाले बड़े ब्रिज के बीच जाम लगता है। इन वाहनों को रोकने के लिए लोहे के गर्डर, जेंट्री बनवाना चाहिए।
 कनाडिय़ा अंडर ब्रिज पर एक बायपास है, जिससे वाहन आसानी से नहीं निकल पाते है। अत: एक और अंडर बायपास के निर्माण की आवश्यकता है।
- बिचौली मर्दाना ब्रिज के पहले सड़क की बाईं और मिट्टी का ढेर लगा हुआ है।