दूसरे सप्ताह में इंदौर में प्री मानसून बारिश की संभावना
इंदौर। राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण के इंदौर के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। विगम पांच दिन में दूसरी बार पारा 41 डिग्री तक पहुंचा। रविवार को दिन में शहरवासियों को तेज गर्मी का अहसास हुआ। वहीं सोमवार सुबह 9:00 बजे तक पारा 32 डिग्री तक पहुंचा और सुबह से ही लोगों को गर्मी का एहसास हुआ।
रविवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 41 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार सुबह शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 26 डिग्री दर्ज किया गया जो दोपहर होते-होते 40 के पार चला गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। हालांकि यह ज्यादा प्रभावी न होने के के कारण इंदौर सहित प्रदेश में अभी प्री मानसून की गतिविधियां नहीं दिखाई दे रही है।
जून के दूसरे सप्ताह में इंदौर में प्री मानसून की गतिविधि के तहत गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। रविवार को प्रदेश में नौगांव में अधिकतम तापमान 47 डिग्री, रीवा में 44 डिग्री, सामगर में 44.5 डिग्री, सतना में 45.2 डिग्री, सीधी में 44 डिग्री, उमरिया में 44.8 डिग्री, जबलपुर में 44.6 डिग्री, दमोह में 45.5 डिग्री, ग्वालियर में 45.4 डिग्री, राजगढ़ में 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सतना, ग्वालियर, राजगढ़, दमोह व खजुराहों में लू भी चली।
इंदौर
राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं ने बढ़ाया पारा, 42 डिग्री पहुंचा
- 07 Jun 2022