Highlights

इंदौर

रिटायर्ड अधिकारी से ठगी, एडवाइजरी कंपनी में इनवेस्टमेंट के नाम पर लिए साढे आठ लाख रुपए

  • 15 Apr 2022

इंदौर। पुलिस ने एक एडवाइजरी कंपनी में रुपए निवेश कर मुनाफा देने के नाम पर एयर फोर्स अधिकारी के साथ ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी दंपति पर केस दर्ज किया है। आरोपी कंपनी के आफिस पर ताला लगाकर फरार हो गए।
पुलिस ने बताया कि एमजी रोड़ स्थित लक्ष्मी टॉवर पर फ्यूचर इनवेस्टमेंट कंपनी के कर्ताधर्ता संजय केलवा और उनकी पत्नी पिंकी केलवा के खिलाफ एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी ब्रजराज सिंह निवासी गौतम बुद्धनगर उत्तर प्रदेश ने धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। ब्रजराज सिंह ने बताया कि 2018 में कॉल के माध्यम से संजय और पिंकी से उनकी बात हुई थी। यहां दोनों ने रुपए इनवेस्ट करने की बात करते हुए झांसे में लेकर किश्तों में करीब साढ़े आठ लाख रुपए से अधिक की राशि खातों में डलवा ली। इसके बाद जब भी ब्रजराज रुपए को लेकर बात करते तो वह उसे प्रॉफिट आने की बात करते रहते। करीब चार साल तक निवेश में किसी तरह का मुनाफा नही होने पर बज्रराज ने संजय और पिंकी से रुपए वापस मांगे। जिसमें वह आनाकानी करने लगे। मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की गई। मामला सही पाए जाने पर पुलिस ने दंपति पर केस दर्ज कर लिया।