इंदौर। एक सीएसपी के निमाणार्धीन मकान से सामान चुराते एक बदमाश रंगे हाथों पकड़ाया है। गांधीनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
शेष नारायण तिवारी पिता एपी तिवारी निवासी अंजनी नगर कॉलोनी नगर चौराहे के पास की शिकायत पर पुलिस ने सूरज निवासी रामबाग के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शेष नारायण तिवारी इंदौर में सीएसपी रह चुके हैं । उनका गांधीनगर क्षेत्र में प्लॉट है। जिस पर कंस्ट्रक्शन का काम होना है । वहां उनका काफी सामान रखा हुआ था । पिछले कुछ दिनों से लगातार सामान चोरी हो रहा था। खुद तिवारी ने नजर रखी और कल सूरज पिता गोवर्धन कटारिया को रंगे हाथों सामान चुराते हुए पकड़ लिया। सूरज के साथ उसके और भी साथी थे जो भाग निकले पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इंदौर
रिटायर्ड सीएसपी के प्लॉट पर चोरी, आरोपी पकड़ाया
- 17 Sep 2022



