इंदौर। उत्तरी दिशा से बहने वाली हवाओं का रुख बदल गया है। इससे तापमान पर असर दिखने लगा। ठंड कम महसूस हुई। रात का पारा दस डिग्री से ऊपर पहुंच गया। कोहरा कम होने से दृश्यता बढ़ी।
बुधवार को सुबह पांच से छह बजे के बीच महज दो हजार मीटर की दृश्यता दर्ज की गई, लेकिन दिन चढ़ते ही दृश्यता चार हजार मीटर तक पहुंच गई। अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। तापमान बढऩे से ठिठुरन कम हुई। उत्तरी दिशा से 10 किमी की रफ्तार से हवा चली। मौसम विभाग के मुताबिक कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा।
हवा की दिशा बदलते ही मौसम में ठंडक खुल गई। रात का पारा दस डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच चुका है। बीते 48 घंटे में तापमान 8-9 डिग्री के बीच रहा। इससे रात में ठंड बढ़ गई। असर अलसुबह तक दिखा, मगर सूरज निकलते ही गुलाबी ठंड महसूस हुई। तापमान नीचे आने से कोहरा छाया रहा। इस दौरान दृश्यता भी कम हो गई। मंगलवार को सुबह 5 से 6 बजे के बीच महज दो हजार मीटर की दृश्यता दर्ज की गई, लेकिन दिन चढ़ते ही दृश्यता चार हजार मीटर तक पहुंच गई।
इंदौर
रात का पारा 10.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
- 12 Jan 2023