दीपालवी हीटर के साथ अलाव भी जलाए जाएंगे
इंदौर। सभी रैनबसेरों में मुसाफिरों के लिए कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दीपावली बाद हीटर लगाने के साथ अलाव भी जलाए जाएंगे। पूर्व में भी इस तरह की योजना बनी थी, लेकिन अधिकारियों की अनदेखी से वह मूर्तरूप नहीं ले सकी।
शहर में 10 से अधिक रैनबसेरे हैं। यहां महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कक्ष बने हुए हैं। रैनबसेरो का संचालन एनजीओ और भाजपा नेताओं के निर्धारित अनुबंध पर हो रहा है। संचालन के एवज में 45 हजार रुपए प्रतिमाह निगम एनजीओ और भाजपा नेताओं को देता है। रैनबसेरों में दो कर्मचारी 24 घंटे सेवाएं देते हैं। यहां बिजली, पानी, कूलर व सस्ते दाम पर भोजन की व्यवस्था भी की गई है। आमतौर पर ठंड के मौसम में यहां मुसाफिरों का जमावड़ा लगता है। रेलवे स्टेशन, सरवटे बस स्टैंड, मंदिरों व अन्य स्थलों के आसपास फुटपाथ पर रात बिताने वालों को यहां ठहराया जाता है। कड़ाके की ठंड से बचाने पूर्व में हीटर लगाने की योजना बनी थी, जिसे बाद में विराम दे दिया। अब एक बार फिर योजना बनाई है। परिषद की अगली बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।
इंदौर
रैनबसेरों में उपलब्ध कराएंगे सुविधाएं
- 07 Oct 2022