जीजा ने साली से की अश्लील हरकत
इंदौर। आजाद नगर पुलिस ने सौतेले पिता द्वारा रेप करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक 15 साल की लड़की ने अपने सौतेले पिता परवेज के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी ने पीडि़ता को किचन मे बंद कर उसके साथ बलात्कार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी तीन सालों से नाबालिग से साथ गलत हरकत कर रहा था।
इसी प्रकार चंदन नगर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ उसके जीजा ने अश् लील हरकत कर दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर केस दर्ज किया है। आरोपी का नाम सलीम है, जिसने पीडि़ता की बहन को भगाकर उससे शादी कर ली थी। एक दिन जब पीडि़ता घर में सो रही थी तो आरोपी आया और अश्लील हरकत करने लगा। विरोध किया तो धमकाया कि तेरी बहन को छोड़ दूंगा। बाद में पीडि़ता ने यह बात अपने मुंहबोले भाई को बताई तो उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी जीजा के खिलाफ केस दर्ज कराया।
उधर, एमआईज पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि नेहरू नगर में रहने वाले सचिन पिता श्याम सुंदर कौशल के खिलाफ 19 साल की युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस को दर्ज कराई रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया कि आरोपी आये दिन कोचिंग एंव कॉलेज जाते समय बुरी नियम से पीछा कर अश्लील इशारे कर छेड़छाड़ करता हैं। कल वह अपने घर के ओटले पर झाडू लगा रही थी उसी समय आरोपी आया एंव बोला मै तुझसे शादी करूंगा, पिडीता के विरोध करने पर अश्लील गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाया तो भाग निकला।
इंदौर
रिश्तों को किया शर्मसार, पिता ने सौतेली बेटी से किया दुष्कर्म
- 11 Jan 2023