Highlights

इंदौर

रिश्तों को किया शर्मसार ... मामा रखता था नाबालिग भांजी पर बुरी नजर

  • 25 Jul 2022

शादी के लिए अड़ गया, मुंहबोली बहन सहित दो पर केस
इंदौर। एक मामा अपनी नाबालिग भांजी पर बुरी नजर रखता था। इतना ही नहीं वह उसके साथ शादी करने पर अड़ गया। रिश्तों को शर्मसार करने वाले इस काम में मामा के साथ उसकी मुंहबोली बहन भी दे रही थी। मामले में में पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज किया है।
मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदानगर इलाके का है। पुलिस के अनुसार नंदा नगर में रहने वाले एक युवक और उसकी मुंह बोली बहन के खिलाफ छेड़छाड़ और पास्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। दरअसल आरोपी मामा की नाबालिग भांजी पर कई दिनों से बुरी नजर थी। वह परिवार वालों पर ही यह दबाव बना रहा था कि उसके साथ उसकी शादी करवा दी जाए। परिजन समझा रहे थे लेकिन वह समझने को तैयार नहीं हो रहा था। उसकी मुंह बोली बहन भी उसका इस बात में साथ दे रही थी। परेशान होकर परिवार वालों ने पुलिस की शरण ली। शनिवार को जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
महिला और किशोरी से हरकत
अलग -अलग स्थानों पर एक महिला और किशोरी से हरकत के मामलों में पुलिस ने केस दर्ज किया है।  पहली घटना समीपस्थ महू थानना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी ननद के घर पर गई थी। वहां पर आरोपी आयाज उर्फ गोली घर में घुस आया। उसे अकेला पाकर उसके साथ में पहले तो गाली-गलौज की। इसके बाद उसके साथ में अश्लील हरकत की और उसके कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाया तो जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। इसी प्रकार लसूडिय़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी के साथ में आरोपी ने अश्लील हरकत की है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी उसके साथ में स्कूल में पड़ता था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुस आया। पहले उससे प्यार करने की बात कहने लगा। जब उसने इनकार किया तो अश्लील हरकत करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान मां के आ जाने से वहां से भाग निकला।