Highlights

इंदौर

रास्ता रोककर किया हमला

  • 12 Nov 2022

इंदौर।  एक रेस्टोंरेट के दो कर्मचारियों में कहासुनी हो गई। एक कर्मचारी ने रात में अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे कर्मचारी पर घर जाते समय हमला कर दिया।
 मेट्रो टॉवर के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले दो कर्मचारियों में विवाद सीसीटीवी सामने आया है। जिसमें एक कर्मचारी पर दूसरा अपने साथियों के साथ हमला कर रहा है। रेस्टोरेंट में निहाल कुमार निवासी नेहरूनगर केशियर का काम करता है। यहां हाउस कीपिंग का काम करने वाले विशाल निवासी गुना से काम की बात को लेकर उसकी कहासुनी हो गई थी। मामला हाथापाई तक पहुंचा। लेकिन रेस्टोंरेट संचालक ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया।  विशाल रेस्टोरेंट से नौकरी छोड़कर चला गया। मेट्रो टॉवर से कुछ दूरी पर जाकर वह खड़ा हो गया। उसने अपने कुछ साथियों को यहां बुला लिया। इसके बाद चलती एक्टिवा पर लात मारकर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद उसके साथियों ने मारपीट की। वह डर के चलते गाड़ी छोड़कर वहां से भाग गया। निहाल यहां से सीधे थाने पहुंचा। निहाल डर के चलते दो दिन तक रेस्टोरेंट नहीं पहुंचा। गुरूवार को रेस्टोरेंट के मालिक ने उसे कॉल किया। उसने मारपीट की बात बताई। तब रेस्टोरेंट मालिक ने मेट्रो टॉवर के सीसीटीवी फुटेज चैक किए। जिसमें विशाल और उसके साथी मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। रात में निहाल विजयनगर थाने मामले की शिकायत लेकर पहुंचा था।