इंदौर। राहुल गांधी की अगुवाई में दक्षिण भारत से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस पूरी ताकत लगाना शुरू कर दी है। नवम्बर के लास्ट वीक में यात्रा प्रदेश में प्रवेश करेगी। राहुल की यात्रा का रूट अभी फाइनल नही हुआ है।
राहुल गांधी की यात्रा से प्रदेश कांग्रेस काफी उत्साहित है। 20 या 21 नवम्बर को राहुल की यात्रा बुरहानपुर जिले के इच्छापुर से प्रवेश करेगी। कांग्रेसी नेताओं के मुताबिक राहुल गांधी 17 दिन प्रदेश में रहेंगे और 382 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। इसी यात्रा के साथ कांग्रेस का प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव अभियान शुरू हो जाएगा। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस इस यात्रा को जोरशोर के साथ भुनाएगी।
भारत जोड़ो यात्रा की तारीख लगभग तय हो चुकी है। इसी के चलते कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। राहुल की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेसी नेता द्वारा पूरे यात्रा मार्ग का अवलोकन किया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस संगठन ने तय किया है कि यात्रा का स्वरूप देखने के लिए कांग्रेस नेताओं का एक दल को यात्रा में भेजा जाएगा और एक-दो दिन यात्रा में राहुल गांधी के साथ पैदल ही चलेंगे, ताकि मालूम चल सके कि यहां क्या-क्या तैयारियां करना हैं। इस दल में इंदौर के नेता भी शामिल रहेंगे। यह दल जल्द ही तेलंगाना या हैदराबाद जाएगा।
बताया गया है कि राहुल अपनी यात्रा के साथ 3 दिसम्बर को उज्जैन पहुंचेगे। सबसे पहले भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे फिर महाकाल लोक का भ्रमण करेंगे। इसके बाद यहां जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि सभा के लिए स्थान का चयन नही हो पाया है। इससे पहले राहुल सांवेर में रात्रि विश्राम कर पैदल-पैदल कांग्रेसियों के साथ उज्जैन पहुंचेंगे। उज्जैन पहुंचने पर राहुल गांधी सबसे पहले भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने जाएंगे और इसके बाद यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।
कांग्रेसी नेताओं के मुताबिक 20 या 21 नवम्बर ( तिथि में फेरबदल संभव ) को बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेगी। यही से उनकी यात्रा का आगाज होगा। राहुल गांधी 17 दिन प्रदेश में रहेंगे और 382 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे।
इंदौर
राहुल गांधी की यात्रा को लेकर कांग्रेस ने शुरू की तैयारियां
- 24 Oct 2022