Highlights

इंदौर

रणवीर सिंह के न्यूड फोटो का विरोध, लोगों से कपड़े इकट्ठे किए

  • 26 Jul 2022

इंदौर। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं।  जब से उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाया है तब से इसी फोटोशूट का विरोध देश के कई इलाकों में किया जा रहा है। वहीं आज सोमवार को मध्य प्रदेश के देवी अहिल्या की नगरी इंदौर में एक सामाजिक संस्था ने रणवीर सिंह के न्यूड तस्वीर का विरोध किया। सामाजिक संस्था ने अनूठे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. संस्था ने लोगों से कपड़े इकट्ठे किए और कहा कि इसे रणवीर सिंह लिए भेजा जाएगा। समाजसेवी नीरज याग्निक ने कहा कि जिस तरह से रणवीर सिंह ने न्यूड फोटोशूट करवाया है, वह उनकी मानसिक स्थिति को दशार्ता है। गौरतलब है कि, पलासिया थाना क्षेत्र के नजदीक नेकी की दीवार के पास रणवीर सिंह के लिए कपड़े इकठे किए जा रहे है। यहां पर एक सामाजिक संगठन के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। यहां लोग रणवीर सिंह के लिए कपड़े रख जाते हैं। सामाजिक संगठन के मुताबिक, एक्टर रणवीर सिंह यूथ आईकॉन हैं। युवा उनको फॉलो करते हैं। वह जिस तरह से फोटोशूट करवा रहे हैं, यह उनकी सस्ती लोकप्रियता को दर्शाता है। इस फोटोशूट की वजह से आज उन्हें विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है।