इंदौर। नियंत्रित गति-सुरक्षित जीवन जन जागरूकता अभियान के तहत, इंदौर पुलिस ने स्वयं के वाहन एवं लोक परिवहन वाहनों पर स्टीकर लगाकर, नियंत्रित गति से वाहन चलाने का संदेश पुलिस अधिकारियों ने दिया।
शहर में अत्याधिक गति के कारण होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से, पुलिस आयुक्त, नगरीय हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस, इंदौर द्वारा ''नियंत्रित गति-सुरक्षित जीवनÓÓ जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकतर मौतों का कारण तेज गति से वाहन चलाना है। अत: वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा प्रेरक संदेश देने वाले स्टिकर लगाकर इस अभियान के तहत एक और नई शुरुआत की गई। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त यातायात प्रबंधन इंदौर महेश चंद जैन द्वारा स्वयं के वाहन पर, नियंत्रित गति से वाहन चलाने के प्रेरक संदेश देने वाले स्टिकर लगाकर इस अभियान की शुरुआत की और यातायात प्रबंधन पुलिस के सभी अधिकारियों द्वारा भी अपने वाहनों पर पुलिस कंट्रोल रूम में स्टीकर लगाए गए। अभियान के दौरान गंगवाल बस स्टैंड पर भी यातायत प्रबंधन की टीम द्वारा सभी बस चालकों को सुरक्षित वाहन चालन का संदेश देते हुए बसों के पीछे स्टीकर लगाए गए।
इंदौर
लोक परिवहन वाहनों पर पुलिस ने लगाए स्टीकर, नियंत्रित गति से वाहन चलाने का दिया संदेश
- 09 Jul 2022