Highlights

इंदौर

लंबे समय बाद ताई पहुंची निगम, महापौर से की सौजन्य भेंट

  • 18 Oct 2022

इंदौर। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार दोपहर वे नगर निगम पहुंची। वहां अचानक ताई को देखकर एमआईसी सदस्य व स्टाफ भौचक रह गए। ताई के निगम के पहुंचते ही महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उनकी अगवानी की और फिर स्वागत कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस मौके पर निगम सभापति मुन्नालाल यादव, एमआई सदस्य राजेंद्र राठौर, निरंजनसिंह चौहान आदि थे। ताई ने सभी से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने महापौर से निगम के कामकाज को लेकर सामान्य बातचीत की।
इस बीच निगम के अन्य महकमों में जब यह खबर पहुंची तो राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। ताई यहां आधा घंटा रही। गौरतलब है कि ताई ने हाल ही में गोपाल मंदिर का दौरा किया था। फिर दो दिन पहले मेट्रो को गांधी हॉल से राजबाडा तक संचालित किए जाने के मामले में विकल्प के लिए मेट्रो के अधिकारियों से चर्चा की। उक्त अधिकारी भोपाल से इंदौर आए थे।