इंदौर। आरटीओ से वाहन चलाने का लाइसेंस बनवाने वाले इन दिनों आरटीओ कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। दरअसल एक बार फिर से यहां पर कार्ड खत्म हो गए हैं। हाल ही में यह तीसरा मौका है, जब ऐसा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बीते दो-तीन दिनों से आरटीओ में परेशानी खड़ी हुई है, जब यहां पर लाइसेंस के खाली कार्ड खत्म हो गए हैं। इसके कारण यहां पर लाइसेंस ही प्रिंट नहीं हो पा रहे हैं। लाइसेंस का काम केन्द्र के सर्वर पर जाने के बाद इसके लाइसेंस प्रिंट करने का काम स्मार्टचिप कंपनी को ही मिला है। कार्ड वहीं से आते है। लेकिन बीते कुछ दिनों से लाइसेंस के खाली कार्ड ही खत्म हो गए है। इससे परेशानी खड़ी हो गई है। यहां पर पक्के, डुप्लीकेट और रिन्यूअल लाइसेंस के मिला कर करीब 400 लाइसेंस रोज निकाले जाते है। पिछले दिनों जब कार्ड आए थे तो आरटीओ में प्रिंटर की कार्टेज खत्म हो गई थी। जिसे जैसे तैसे ठीक किया गया था लेकिन अब फिर से कार्ड खत्म हो गए है।
इंदौर
लायसेंस वाले लगा रहे आरटीओ चक्कर, कार्ड खत्म होने के चलते हो रहे परेशान
- 03 Jun 2022