Highlights

इंदौर

लगातार कार्रवाई, फिर भी नहीं सुधर रहे, नियम तोडऩे वाले अनेक वाहन चालकों पर फिर कार्रवाई

  • 27 Jun 2022

इंदौर। ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान जारी है। बेकायदा वाहन चालकों के सैकड़ों चालान बनाए जा रहे हैं इसके बाद भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। तेज र तार से होने वालों हादसों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस अब विशेष अभियान चलाएगी। इस अभियान के तेज तेज वाहन चलाने वालों के चालान तो बनाए जाएंगे उनके लाइसेंस निरस्त करने के लिए भी ट्रैफिक पुलिस आरटीओ को पत्र लिखेगी।
ट्रैफिक पुलिस इसके लिए विशेष जागरुक अभियान में जन सहयोग भी लेगी। शहर के प्रमुख स्थानों पर तेज गति से होने वाले हादसों और वाहन सावधानी की अपील करते हुए होर्डिंग्स- लैक्स लगाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में वाहन चलाते हुए मोबाइल पर करने वाले वाहन चालकों के पुलिस लाइसेंस सस्पेंड करवा चुकी है। इस कार्रवाई के दौरान सैकड़ों लाइसेंस सस्पेंड किए जा चुके हैं। इसी तर्ज पर अब ट्रैफिक पुलिस तेज वाहन चलाने वालों के लाइसेंस सस्पेंड करवाने की कार्रवाई करेगी।