इंदौर। एटीएम बूथ पर वृद्ध के साथ धोखाधड़ी हो गई। मामले में जूनी इंदौर पुलिस ने केस दर्ज किया है। 73 वर्षीय भालचन्द्र पिता मधुकर बोरगांवकर निवासी चन्द्रभागा ने पुलिस को बताया कि वह एसबीआई की पलसीकर शाखा पर एटीएम बूथ पर गए थे। वहां पर आरोपी ने मदद करने के बहाने उनका कार्ड बदल लिया। इसके बाद आरोपी ने उनके कार्ड की मदद से 88 हजार 780 रुपए निकाल लिए। इसके साथ ही कार्ड से खरीदी भी कर ली। जब फरियादी ने बैंक में जाकर पता किया तो इस बारे में पता चला। इस पर आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है।
ऑनलाइन ठगी, 75 हजार निकाले
जालसाजी के एक मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज की है। मानसरोवर नगर में रहने वाले अनूप कुमार शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई कि इंटरनेट पर अग्निशमन यंत्र खरीदी के लिए आरोपी से संपर्क किया था। आरोपी ने उन्हें एक बार कोड भेजा और उसे स्कैन करने के लिए बोला। कोड स्कैन करने के बाद उनके बैंक खाते से 75 हजार रुपए कट गए। वहीं धनंजय तोमर निवासी स्कीम 136 के साथ में चेक बुक भेजने के नाम पर आरोपी ने तीन बार में 86 हजार रुपए ठग लिए।
इंदौर
वृद्ध से धोखाधड़ी
- 05 Sep 2022



