इंदौर। केंंद्र व राज्य के समान मंहगाई राहत नहीं देने के कारण विद्युत पेंशनर्स द्वारा आज 14 नवंबर को पहले दिन इंदौर मुख्यालय पर सैकड़ों पेंशनर्स शामिल हुए। जानकारी में बताया गया है कि पोलोग्राउंड स्थित कंपनी मुख्यालय इंदौर पर प्रात: 11 बजे से शाम 6 बजे तक धरना - प्रदर्शन किया गया। विद्युत मंडल प्रशासन एवं शासन द्वारा विद्युत मंडल पेंशनरों की लगातार उपेक्षा करने एवं न्यायोचित मांगों को नहीं माने जाने के कारण पेंशनरों को आंदोंलन करने के लिए बाध्य होना पड़ा है। प्रशासन की हठधर्मिता के कारण वरिष्ठ नागरिकों को समय से पेंशन नही मिल रही है व केंंद्र व राज्य के समान मंहगाई राहत नहीं देने के कारण, असंतोष का फैला हुआ है। आज के 14 नवंबर से शुरू हुए धरना-प्रदर्शन में अनेक नेताओं ने भी संबोधित किया। म.प्र. राज्य पेंशनर्स के महासचिव श्याम जोशी, श्री शमार्जी, विद्युत पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव आर सी सोमानी, अध्यक्ष पी एल मकवाना, सुदर्शन जटाले, एन के यादव, सुशील शर्मा, मदन वर्मा, प्रेम यादव, रतिपाल यादव, हेमंत पन्हालकर, एन के जैन, असलम खान सहित अनेक प्रमुख संगठन प्रतिनिधि व पेंशनर्स साथीगण भारी संख्या में शामिल हुए।
इंदौर
विद्युत मंडल पेंशनरों ने मुख्यालय पर दिया धरना
- 15 Nov 2022