Highlights

इंदौर

विधायक हार्डिया ने किया चिकित्सा उपकरण बैंक का शुभारंभ

  • 05 Sep 2022

इंदौर। शहर के पूर्वी क्षेत्र के रहवासियों को उनके परिजनों को जरूरत के समय नि:शुल्क चिकित्सकीय उपकरण मुहैया कराने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 36-37 रहवासी महासंघ  द्वारा  गोल्ड कॉइन सेवा ट्रस्ट के सौजन्य एवं श्री हनुमान जी सेवा समिति, पायोनियर सोसाईटी फॉर प्रोफेशनल स्टडीज, महालक्ष्मी नगर  एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं के सहयोग से महालक्ष्मी नगर स्थित पायनियर कॉलेज में जीवनरक्षक चिकित्सा उपकरण बैंक की शाखा का शुभारंभ, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों व जनप्रतिनिधियों के गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इस चिकित्सकीय उपकरण बैंक के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को आवश्यकता पडऩे पर अनेकों तरह के चिकित्सीय उपकरणों को मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, इंदौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 के विधायक महेंद्र हार्डिया, विशेष अतिथि इंदौर नगर निगम के सभापति मुन्नालाल यादव, मेयर इन कॉउन्सिल के सदस्य नंदू पहाडिय़ा समेत अन्य मौजूद थे।