इंदौर। पुरानी पेंशन बहाली , विभिन्न संवर्ग के वेतन विसंगति, 7 वे वेतनमान में केंद्रीय कमार्चारियों के समान प्रदेश के कर्मचारियों को भत्ते, योग्यता अनुसार अनुकंपा नियुक्ति पद देने, अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया में सरलीकरण , सभी विभागों में पदोन्नति,आबकारी विभाग में पदनाम परिवर्तन या पदोन्नति सहित शासकीय सेवकों की विभिन्न मांगों कों लेकर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा प्रदेश मैं शीघ्र ही चरण बद्ध आंदोलन किए जाएंग। यह निर्णय अनूपपुर मे मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की दो दिवसीय प्रदेश कार्य समिति की बैठक मे लिए गए। बैठक मैं निर्णय लिया गया कि संघ द्वारा पूर्व में राज्य शासन को समय समय पर उक्त माँगों के लिए पत्राचार किया गया है, नवंबर माह तक यदि उपरोक्त माँगों का निराकरण नहीं किया जाता है तो संघ द्वारा प्रदेश मैं चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा। दो दिवसीय बैठक में संगठनात्मक सत्र जिले एवं संभाग के वृत्त, आय व्यय पत्रक का वाचन, पूर्व बैठक की कार्यवाही विवरण, बौद्धिक सत्र आयोजित किए गए, जिसमें भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एम.पी. सिंह, क्षेत्रीय संघठन मंत्री धर्मदास जी शुक्ला समेत अन्य मौजूद थे।
दिलीप इंगलें, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत सिंह सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री हेमंत श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष अनिल एडमिन , प्रांतीय प्रवक्ता गौरव सोनी, पशुपालन विभागीय समिति अध्यक्ष शशि मोहन सिंह राजपूत, लिपिक वर्गीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष हेमन्त सराठे , जिला इन्दौर से जिला अध्यक्ष शिवनारायण शर्मा, स्कूल शिक्षा से मोहन कुमार त्रिपाठी, जिला सचिव राकेश कुमार वर्मा, नरेंद्र कुमार खोवाल,भरत भदानिया आदि मौजूद थे।
इंदौर
विभिन्न मांगों को लेकर नवम्बर 22 से चरण बद्ध होगे आन्दोलन
- 13 Oct 2022



