इंदौर। तेजाजी नगर पुलिस ने एक व्यापारी के साथ लाखों रुपए कीधोखाधड़ी के मामले में केस दर्ज किया है। आरोपियों ने 17 लाख रुपए का माल उधारी में ले लिया और फिर बिना भुगतान किए ही इंदौर से भाग निकले। अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार नरेश पिता सुदामचंद नवलानी निवासी पंचाली श्री सांई बाग कालोनी खण्डवा रोड प्लायवुड व्यापारी हैं। उनका रालामंडल चौराहा बायपास पर शिव शंकर प्लायवुड के नाम से व्यवसाय है। नरेश की शिकायत पर 164 सी संतराम सिंधी कालोनी धर्मशाला के पास फ्रीगंज उज्जैन में रहने वाले आयुष और महेश उर्फ गगनदास खानचंदानी के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों एरोड्रम रोड पर लीड्स एनक्लेव ब्लाक ए रूम नं 602 में रहते थे। दोनों ने पहले तो नरेश से संपर्क उससे माल खरीदा और उसका भुगतान भी कर दिया। कई बार माल लेकर रुपए देने के चलते नरेश को उन पर भरोसा हो गया। इसी बीच कुछ समय के लिए उधार माल भी लिया और उसका भी भुगतान कर दिया। जब नरेशन को उन पर पूरा भरोसा हो गया तो इसका फायदा उठाते हुए शहर से बाहर माल भेजने का कहकर करीब 17 लाख रुपए का प्लायवुड उधारी में ले लिया। इसके रुपए कई बार कहने के बाद भी नहीं दिए। जब नरेश इनकी दुकान और घर पहुंचा तो पता चला कि दोनों ताला लगाकर भाग गए हैं। ठगाए व्यापारी ने तेजाजी नगर पुलिस को शिकायती आवेदन दिया, जिसकी जांच के बाद कल दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया। अब पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
इंदौर
व्यापारी से लाखों रुपए की धोखाधड़ी, 17 लाख का माल लिया और भुगतान नहीं किया
- 22 Sep 2022



