Highlights

इंदौर

विवाद में पत्नी ने कर दिया घायल, पति को मारे चाकू, दूसरी घटना में पति ने पीटा

  • 25 Aug 2022

इंदौर। अलग-अलग स्थानों पर दंपति में विवाद के मामले सामने आए, जिसमें एक स्थान पर जहां महिला ने पति पर चाकू से हमला कर दिया, वहीं दूसरी घटना में पति ने पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी।
पहली घटना सांवेर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार  यहां गुरुप्रीत ङ्क्षसह उर्फ राजा पिता माणकङ्क्षसह निवासी ङ्क्षसधी कॉलोनी सांवेर की शिकायत पर पत्नी जसप्रीत कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पत्नी मायके गई थी। वह जेवर पहन कर गई थी। लौटी तो जेवर उसके पास नहीं थे। जब इसके बारे में पूछा तो उसने विवाद शुरू कर दिया। विरोध किया तो किचन में जाकर चाकू ले आई और चाकू से वार कर दिया। उसके दोनों कंघों पर चाकू मारकर घायल कर दिया।
इसी प्रकार दूसरी घटना में लक्ष्मीपुरी कॉलोनी में रहने वाली महिला को पति ने पीट दिया। टीना बारोड की शिकायत पर पति अशोक बारोड के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला ने शिकायत की कि वह घर के बाहर ओटले पर बैठी थी, तभी पति आया और गाली- गलौज करने लगा। उसने विरोध किया तो गला दबा दिया। बच्चों ने शोर मचाया तो आरोपी ने उसका गला छोड़ा।
उधर, एमआईजी थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके बेटे ने पीट दिया। गीता पति भागीरथ वर्मा निवासी लालापुरा की शिकायत पर वीरेंद्र वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बहू ने बेटे वीरेंद्र से आटा लाने के लिए रुपए मांगे। इस बात पर आरोपी बहू से विवाद करने लगा। उसके साथ में मारपीट की। जब बहू को बचाने के लिए आए तो आरोपी ने उनके साथ में भी मारपीट की और नीचे गिरा दिया।