इंदौर। सरेराह दो नाबालिगों ने महिला को बेहोश कर उसके जेवरात गायब कर दिए। महिला का आरोप है कि उसे बच्चों ने क्लोरोफार्म सूंघा दिया था। घटना के तीसरे दिन भी महिला अर्ध मुर्छीत अवस्था में है। पुलिस ने आरोपित बच्चों के सीसीटीवी फुटेज निकाल लिए है।
एमआइजी टीआइ अजय वर्मा के मुताबिक पाटनीपुरा (भेरु बाबा मंदिर के पीछे) निवासी 43 वर्षीय रेखा रघुवंशी कपड़े खरीदने गई थी। उनके पति मोहन रघुवंशी शिक्षिक है। रेखा के मुताबिक जैसे ही वह मेहता इलेक्ट्रानिक के आगे पहुंची एक बच्चा आया और कहा वह भूखा है। सुबह से उसने कुछ भी नहीं खाया है। महिला ने उसकी बातों पर विश्वास कर नाश्ता करने के लिए 50 रुपये दे दिए। तभी एक और बच्चा आया और रेखा को चाची-चाची बोलकर आवाज लगाई। उसने कहा कि वह चाचा (रेखा के पति) को जानता है। बच्चे ने बातों में उलझाया और जोर से रुमाल झटका। रेखा को चक्कर आने लगे और बच्चे उसे रिक्शा में बैठा कर 56 दुकान ले गए। वहां एक कुर्सी पर बैठाया और मोबाइल,कान के बाले व मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए।
महिला शनिवार को तुकोगंज थाने पहुंची लेकिन घटनास्थल एमआइजी थाना क्षेत्र होने से एमआइजी भेज दिया गया। तुकोगंज टीआइ कमलेश शर्मा के मुताबिक महिला ने पहले घटनाक्रम अलग बताया था। जब फुटेज निकाले तो पता चला महिला खुब बच्चों के साथ रिक्शा से जा रही है। पहले आटो रिक्शा परदेशीपुरा की ओर गया था। बाद में 56 दुकान आए।
इंदौर
शिक्षिक की पत्नी से जेवरात ले गए नाबालिग, क्लोरोफार्म सूंघाकर दिया वारदात को अंजाम
- 10 Oct 2022