इंदौर। पुलिस ने दो शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की दो एक्टिवा बरामद की है। दोनों ही शातिर बदमाश हैं, इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर दो वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके नाम सलमान पिता मो. सहजाद निवासी राजीव नगर बडला खजराना और अजहर पिता मजहर खान निवासी हक मस्जिद के पास आजाद नगर बताया है। इनके पास से चोरी की दो दोपहिया बरामद किए गए हैं। बदमाशों ने दोनों ही गाडि?ां तिलक नगर थाना क्षेत्र से चोरी करना बताया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए सलमान आपराधिक रिकार्ड निकला है। उसके खिलाफ लड़ाई झगडे, आम्र्स एक्ट, जान से मरने की धमकी, चोरी जैसे गंभीर 8 अपराध पहले से दर्ज हैं। वहीं मजहर खान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, डकैती की साजिश, जुआ एक्ट, आम्र्स एक्ट जैसे अपराध दर्ज हैं।
युवक को पीटा
इंदौर। परदेशीपुरा में एक युवक को आरोपी ने पीट दिया। मामले में पुलिस ने आरेापी पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार दीपक पिता लक्ष्मण भुजबल निवासी शिवाजी नगर की शिकायत पर सागर चनेटी के खिलाफ केस दर्ज किया है। दीपक ने पुलिस को बताया कि आरोपी सागर पास में आया और बोला कि परदेशीपुरा चौराहा तक छोड़ दे। इस पर उसे बोला कि म्म्मी और दीदी के यहा छोडऩे जाना है, इसलिए किसी ओर के साथ में चला गया। इसी बात को लेकर आरोपी ने विवाद करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उसे पीट दिया। इस मारपीट में उसके चेहरे पर चोट आई है।
युवक ने लगाई फांसी
इंदौर। एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी फिलहाल खुदकुशी की वजह साफ नहीं हुई है। तिलक नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम विशाल सेन पिता मूलचंद सैनी निवासी संविद नगर है। उसके भाई गणेश के अनुसार विशाल लोहा मंडी में काम करता था। रविवार को वह अपने कमरे के बाथरूम में बंद हो गया। अक्सर वह बाथरूम में बंद हो जाता था। काफी देर तक जब उसने बाथरूम नहीं खोला तो उसे तोड़ा गया। अंदर वह फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है।